Young Man Returned After 3 Years Gave Surprise to Mother: मां और बेटे का रिश्ता दुनिया का सबसे पवित्र और ममता से भरा रिश्ता होता है। मां अपने बच्चों के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर देती है। मां के प्यार और स्नेह की कोई कीमत नहीं है।
{getToc} $title={Table of Contents}
सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो मां और बेटे के प्यार को दर्शाते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो कर्नाटक के उडुपी से आया सामने आया है। जिसमे एक मां अपने बेटे को तीन साल बाद देखकर इतनी भावुक हो जाती है कि वह रोने लगती है।
मां और बेटे की के वायरल वीडियो की कहानी
जैसा कि वीडियो में दिख रहा है, एक महिला जिनका नाम लक्ष्मी है। वह कर्नाटक के उडुपी के कंडापुरा तालुक के गंगोली मार्केट में मछली बेचती है। उनका एक बेटा जिसका नाम रोहित है जो दुबई में काम करता है।
तीन साल पहले रोहित कामकाज के लिए अपने परिवार को छोड़कर दुबई चले गए थे। लक्ष्मी को अपने बेटे की बहुत याद आती थी। वह रोहित के आने का इंतजार करती रहती थी।
मां के भावुक पलों ने सोशल मीडिया को किया भावुक
जब रोहित वापस भारत और अपने गांव आया तो सबसे पहले अपनी माँ को सरप्राइज देने उस मार्किट में पंहुचा जहां उसकी माँ मछली बेचती है। वह अपने चेहरे को रूमाल और धूप के चश्मे से ढककर गंगोली मार्केट में पहुंचा। वह अपनी मां के पास गया और मछली का रेट पूछा।
शुरू में लक्ष्मी उसे पहचान नहीं पाई और रोहित के दिए आर्डर को पैक करने लगी। लेकिन तभी कुछ ही मिनटों में वो अपने बेटे की पहचान गई और उसकी टोपी और चश्मा निकाल दिया। जैसे ही लक्ष्मी ने रोहित को देखा और देखते ही इतनी भावुक हो गई कि वह रोने लग गई। रोहित ने भी अपनी मां को गले लगा लिया।
वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोगों के कमैंट्स
अब तक वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने देखा है। वीडियो पर लोगों ने बहुत प्यार भरे कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि मां और बेटे का रिश्ता सबसे पवित्र रिश्ता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मां के प्यार की कोई कीमत नहीं होती है।
यह वीडियो मां और बेटे के अनंत प्यार को दर्शाता है। यह वीडियो हमें यह बताता है कि मां के लिए बच्चे का प्यार सबसे बड़ा होता है। इस दुनिया में माँ से बड़ा कुछ भी नहीं।
अगर आप हमेशा इसी तरह अपडेटेड रहना चाहते है तो News Namkeen को फॉलो और सब्सक्राइब जरूर करें। अगर आप भी किसी विषय पर जानकारी चाहते है तो कमेंट में लिखना ना भूलें।